लखनऊ, अप्रैल 13 -- यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बस संचालन के लिए नए रूटों का निर्धारण बोटैनिकल गार्डेन और यीडा कार्यालय से कुलेसरा, भंगेल तक होगा बस संचालन लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी सरकार यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए तीन नई बस रूट सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा। इसके साथ ही यीडा क्षेत्र में दो अन्य नये बस रूटों का भी निर्धारण हुआ है। राज्य सड़क परिवहन विभाग ने तीन नये बस रूटों का निर्धारण किया है। जिनमें से सबसे प्रमुख जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा के परी चौक को जोड़ने वाला रूट है। 42 किलोमीटर लंबे इस बस रूट का लाभ विशेष तौर पर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.