संवाददाता, दिसम्बर 28 -- यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि ठंड से आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही शीतलहर के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए उन्होंने सभी बोर्डों (आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड) के 12 वीं तक के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद रखने का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस आदेश के आधार पर अब 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रदेश में सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय से लेकर सहायता प्राप्त विद्यालय एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं बेसिक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.