नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी की योगी सरकार ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के बाद सोमवार को डिप्टी एसपी लेबल के अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। फिलहाल 17 डिप्टी एसपी का तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात दो डिप्टी एसपी को भी हटाया गया है। चार डिप्टी एसपी महाकुंभ मेला क्षेत्र से अब नई जगह तैनात किए गए हैं। इसके अलावा छह डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण पूरा होने पर दो को उनके वर्तमान स्थान पर और चार को दूसरे जिलों में भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात डिप्टी एसपी नितेश प्रताप सिंह और राजीव प्रताप सिंह को नई तैनाती दी गई है। नितेश को बिजनौर और राजीव को हमीरपुर भेजा गया है। इसके अलावा सुरक्षा मुख्यालय से अंकित कुमार-1 को हरदोई, आगरा कमिश्नरेट से आस्था जायसवाल को आजमगढ़, जयेन्द्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.