गोरखपुर, जनवरी 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी अर्पित करेंगे। साथ ही वे समूचे जनमानस की सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करेंगे। नाथपंथ की यह विशिष्ट और ऐतिहासिक परंपरा सदियों से आस्था का केंद्र रही है। बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मंगलवार रात से ही गोरखपुर पहुंचने लगा है। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर और आसपास डेरा डाले हुए हैं। बुधवार 14 जनवरी को भी दिनभर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाएंगे, जबकि गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन मंदिर क्षेत्र आस्था के जनसमुद्र में बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.