अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार सात दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह कलक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बरौली विधायक के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होंगे। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ लेकिन प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को हवाई मार्ग के जरिए अलीगढ़ पहुंचेंगे। उनका हैलीकॉप्टर एएमयू के पवेलियन में उतरेगा। जहां से वह सड़क मार्ग के जरिए कलक्ट्रेट पहुंचेगा। यहां अलीगढ़ मंडल के करीब 150 जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों, एसआईआर व आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल नहीं होंगे। शुक्रवार को प्रशासनिक अमला सभागार व...