आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ में होंगे। वे पवई थाना क्षेत्र के चंपानगर चकिया में सुबह दस बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए बनाए गए लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने के बाद गोरखपुर सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। जिससे गोरखपुर से लखनऊ की दूरी साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। लिंक एक्सप्रेस से आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर जिले के लोगों को भी सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने चकिया स्थित कार्यक्रम स्थल पर मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.