अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित सीएम युवा उद्यमी योजना में लोन के आवेदन बैंक की चौखट पर ढेर का शुक्रवार को मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने संज्ञान ले लिया। डीएम संजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) से विस्तृत आख्या तलब की। एलडीएम ने बताया कि 22 जनवरी तक योजना के अंतर्गत निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 2900 के सापेक्ष 2013 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 1835 लाभार्थियों को ऋण का वितरण भी किया जा चुका है। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाई गई। एलडीएम द्वारा बताया गया कि इन बैंकों के कमजोर प्रदर्शन को लेकर पूर्व में ही दिनांक 26 दिसंबर 2025 को संबंधित बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालयों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.