उरई, मई 24 -- उरई, संवाददाता। रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कॉविड के सात लाभार्थियों जतिन, आदित्य, शान, कशिश, निधि, विक्रांत,पूर्वांश को लैपटॉप प्रदान किया ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, जेल अधीक्षक नीरज देव, सीओ सिटी अर्चना सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तिखार अहमद, गरिमा पाठक, राजपाल विनीता बाथम, जूली खातून, संध्या झा, अंजना, रागनी ने प्रतिभाग किया। लैपटॉप पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी । कशिश ने बताया कि यह हमारे पढ़ाई में महती भूमिका अदा करेगा जिसके लिए मैं सरकार को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.