फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री उडन दस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने शुक्रवार दोपहर भूपानी के गांव डूंगरपुर में बिना लाइसेंस चल रही एक लॉन्ड्री पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा मे जींस व अन्य कपड़े जब्त किए गए। वहां केमिकल से कपड़ों की धुलाई की जा रही थी। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव डूंगरपुर में अवैध रूप से कपड़े धोने व सुखाने की लॉन्ड्री वर्कशॉप चलाई जा रही है। जहां पर कपड़े की धुलाई व सुखाने में उपयोग किए जाने वाले केमिकल आदि को उपयोग करने के बाद निकलने वाले गंदे पानी को खुले में छोड़ दिया जाता है। बॉयलर में लकड़ी और कपड़ों को जलाया जा रहा है। इससे प्रदूषण को बढ़ रहा है। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई जतिन बरवाला की टीम के साथ वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया गया। इस वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.