चम्पावत, दिसम्बर 30 -- डीएम मनीष कुमार ने सीएम पोर्टल में दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। सेवा का अधिकार और सीएम हेल्पलाइन के कार्यों की समीक्षा में उन्होंने ये निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम ने सेवा का अधिकार और सीएम हेल्प लाइन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समस्याओं के तत्काल निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेयजल, शिक्षा, विद्युत, पंचायती राज, राजस्व विभाग को स्थलीय जांच के बाद शिकायतों का समाधा करने को कहा। उन्होंने सीएम घोषणाओं से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। डीएम ने विभागवार लक्ष्य निधार्रित कर मासिक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में एसडीएम अनुराग आर्य, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.