अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अयोध्या और गोंडा के दौरे पर आएंगे। लगभग 1:30 बजे वह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से वह गोंडा के नंदनी नगर, भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित नवाबगंज के नंदिनी नगर में आयोजित राष्ट्रकथा में शामिल होंगे। लगभग 3:00 बजे वह अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। वापस महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से देहरादून लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...