पटना, मार्च 23 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रगान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्षी दलों के हमलावार होने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमला किसी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने कहा कि राज्य सरकार को उसकी नीतियों पर घेरा जाना चाहिए न कि मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमले करने चाहिए। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने सूबे में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री खुद इसको लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यब चुनावी साल है और जिस प्रकार से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, इसमें राजनीतिक साजिश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.