पटना, अगस्त 18 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के कटरा थाने के खंगुराडीह-बंधपुरा झील में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश के बाद मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने परिजनों को राशि का भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.