दरभंगा, सितम्बर 26 -- दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शहर के कबड़ाघाट स्थित मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन व शोध संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में 3463.2 करोड़ की लागत से 97 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 96.47 करोड़ रुपये की लागत से कुल 36 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं 3366.73 करोड़ रुपये की लागत से 61 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास के लिए घोषित योजनाएं भी शामिल हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में ही आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जिले के पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.