गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर प्रवास पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सुबह मंदिर परिसर में 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी। जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुन उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी मामलों को 15 दिन के अंदर निस्तारण कराएं। उन्होंने फरियादियों को जल्द समाधान का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने भू-माफियाओं पर सख्ती करने का भी निर्देश दिया। जनता दर्शन में करीब दर्जन भर फरियादी इलाज के लिए पैसे को लेकर ही पहुंचे थे। सीएम ने अफसरों से कहा कि सभी से इस्टीमेट मंगा लें। कुछ फरियादी अवैध कब्जे को लेकर पहुंचे थे। उन सभी की शिकायतों को सुनने के बाद सीएम ने एसएसपी को निर्देश दिया कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.