पटना, मार्च 9 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि बिहार में नौकरी और रोजगार का स्वर्णिम काल चल रहा है। रविवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए सरकार में नौकरियों की बहार है। इस बार बिहार में होली पर नौकरियों की बौछार हो रही है। सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षक अभ्यर्थियों को होली गिफ्ट दिया है। इससे साफ है कि युवाओं को नौकरी और रोजी-रोजगार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। एनडीए सरकार ने नियुक्ति पत्र प्रदान करने में रिकॉर्ड स्थापित किया है। बिहार के युवा समझ चुके हैं कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.