उरई, अक्टूबर 10 -- उरई। जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही जनपद की उपलब्धियां के आधारित लघु फिल्म देखी। इसमें जनसहभागिता के माध्यम से हुए ऐतिहासिक नून नदी के पुनरुद्धार से लेकर टाउनहॉल के सुंदरीकरण, अमृत पार्क निर्माण से लेकर सीसीटीवी के माध्यम से जनपद की 286 गांव में की जा रही गौशालाओं की निगरानी एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के उत्पादों से बड़ी संख्या में सृजित हो रहे रोजगार को दिखाया गया इसके अलावा जनपद में कराए गए तमाम विकास कार्य के बाबत जानकारी प्रदान की गई। विगत वर्षों में जनपद में हुए तमाम उल्लेखनीय कार्य एवं उपलब्धियां को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर प्रसन्नता जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.