रुद्रपुर, दिसम्बर 4 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता की समस्या सुनीं व अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम धामी रुद्रपुर जाने से पहले कैंप कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिप परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को छह ई-रिक्शा की चाबी सौंपी व ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, गंभीर सिंह धामी, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...