पटना, दिसम्बर 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक माह का वेतन सीएम राहत कोष के लिए दिया। उन्होंने मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रभारी अधिकारी सह मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार को सौंपा। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें, ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...