पटना, फरवरी 5 -- विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के अंत में सरकार की ओर से बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की महिला सदस्यों को समझाया कि क्या आप जानती हैं, महिलाओं के विकास के लिए हम कितना काम किए हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष की ओर बैठी महिला सदस्यों की ओर इंगित करते हुए कहा कि आप तीन सदस्य हैं, उधर देखिए, वहां भी महिलाएं हैं और अच्छा काम कर रही हैं। इस पर भाकपा माले की शशि यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा बिहार की महिलाओं के लिए बहुत काम करने की सराहना की और आग्रह किया कि बेटियों को बचा लीजिए। इस पर मुख्यमंत्री ने पुन: उन्हें महिलाओं के सतत विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...