पटना, जनवरी 25 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय विश्व बंधु को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भरत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में और गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है, जिन्होंने कला तथा विज्ञान एवं अभियंत्रण जैसे क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...