पटना, फरवरी 20 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संदेश में उन्होंने कहा कि राजू कुमार मंडल जुझारू छात्र नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...