पटना, नवम्बर 29 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ लेने के बाद गांव में यह उनकी पहली यात्रा थी। वे यहां पहुंच सबसे पहले देवी मंदिर में जाकर मत्था टेका व सूबे की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह वाटिका पहुंचे। वहां पिता वैद्यराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद माता स्व. परमेश्वरी देवी व धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने बताया कि कविराज रामलखन सिंह बख्तियारपुर में रहकर लोगों के इलाज में आजीवन समर्पित रहे और समाज की सेवा को ही अपना धर्म माना। सीएम के आगमन को लेकर गांव व वाटिका को काफी सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.