वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा सहकार सम्मेलन के मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। सत्येंद्र कुमार ने महराजगंज में बतौर डीएम समन्वय स्थापित कर 62 पैक्स और चार सहकारी संघों का कायाकल्प कराया। बाराबंकी में 37 बी-पैक्स गोदामों का जीर्णोद्धार तथा 'विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना' के लिए पांच पैक्स और उपभोक्ता भंडार को निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई। बनारस में भी सहकारिता की नवीन योजनाओं एवं नवाचारों को मूर्त रूप देने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा महाराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.