पटना, मई 14 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कल्याण बिगहा में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। वे अपने पैतृक गांव में धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हरनौत के कल्याण बिगहा में कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचे। वहां स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग स्थित मंजू कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.