रिषिकेष, फरवरी 23 -- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश निवासी कैलाश प्रसाद व्यास को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य (ज्योतिष विषय) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर दिया गया। मुख्य सेवक सदन देहरादून में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा सम्मान पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के होनहार छात्रों की प्रतिभा को सराहा गया। इसी के तहत ऋषिकेश के रहने वाले कैलाश प्रसाद व्यास को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। कैलाश प्रसाद व्यास ने बताया कि यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग में सर्वोधिक अंक प्राप्त करने पर मिला है। मौके पर शिक्षा एवं संस्कृत मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संस्कृत शिक्षा सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग दीपक ...