वरीय संवाददाता, अक्टूबर 1 -- बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। अब बदमाशों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मंत्री के बेटे के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी की डिमांड कर दी है। बिहार सरकार के पंचाय तीराज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली के मोबाइल पर कॉल कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने एक सप्ताह के अंदर रकम नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी है। रंगदारी की कॉल मंगलवार की रात 9.53 बजे आई थी। मामले में मंत्री के पुत्र ने सदर थाने में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। ट्रू-कॉलर पर मोबाइल नंबर धारक का नाम दीपक महतो मिस्त्री दिखा रहा है। हालांकि, पुलिस मोबाइल का कैफ निकलवाने की प्रक्रिया के साथ कॉलर का टावर लोकेशन निकाले में जुटी है। यह भी पढ़ें- बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.