नई दिल्ली, जनवरी 22 -- सीवान से बड़ी खबर है जहां एक ओर सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक ब्लास्ट की घटना से हड़कंप मच गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है पटाखा बम ब्लास्ट हुआ है। पटाखा बनाने के दौरान हुई गलती से बम फट गया। धमाके से अफरा तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना हुसैनगंज थाना के बड़रम गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया गया है कि सीएम के कार्यक्रम स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर ब्लास्ट की घटना हुई। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में पटाखा बम बनाने के दौरान जोरदार धमाका हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.