रांची, जनवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में रविवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा उनके नाम वैश्विक सूची में दर्ज होने पर बधाई दी। मौके पर खीरू महतो ने झारखंड के संगठन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। साथ ही सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जदयू नेता पिंटू सिंह भी मौजूद थे। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.