छपरा, जनवरी 13 -- छपरा, एक संवाददाता। जिला पार्षद करुणेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर सारण जिला परिषद में योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि का हो रहे दुरुपयोग समेत कई अन्य विंदुओं पर अवगत कराया। सारण में मुख्यमंत्री की होने वाली समृद्धि यात्रा के प्रति जिला पार्षद ने आभार जताया।लगातार कई वर्षों से जिला परिषद योजनाओं में बिना अनुशंसा पत्र के योजना देने का लिखित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा । मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव दीपक कुमार को को इसपर अविलंब जांच कराने का निर्देश दिया । जिप सदस्य ने जिला परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार को निगरानी विभाग से जांच करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.