पटना, फरवरी 21 -- बिहार की रंग संस्था इंडिजनस नोशन एंड डिस्कवरी ऑफ इन्हेरिट आर्ट (इंडिया रंगमंडल) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर बिहार गौरव महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन एक और दो मार्च 2 मार्च को प्रेमचंद रंगशाला, राजेन्द्र नगर, पटना में होगा। महोत्सव 'ग्रामीण कलाकारों का महामंच' विषय पर आधारित होगा। इसमें जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए 15 सांस्कृतिक दल कला का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में लुप्त हो रही बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने की पहल की जाएगी। इसमें विभिन्न जिलों की पारंपरिक लोक गायन, गाथा गायन, झांकी, लोक नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम स्थल को महोत्सव की थीम के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। आयोजन के अध्यक्ष कमल कुमार नोपानी प्रदेश महासचिव जदयू हैं। नोपानी और इंडी आर्ट की अध्यक...