रुद्रपुर, जुलाई 19 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगरा तराई स्थित आवास पर अपनी मां बिशना देवी के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आम का पौधा लगाया। पौधरोपण के बाद सीएम धामी कैंप कार्यालय पहुंचे और आम जनता की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां जीवन की पहली गुरु होती है और पर्यावरण हमें जीवन देता है। मां और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सीएम धामी के साथ नगर तराई के अन्य ग्रामीणों ने भी पौधरोपण किया। इसके बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.