रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में आयोजित 17वीं एग्रीकल्चर साइंस कॉन्फ्रेंस एवं प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम 11 बजे गांधी पार्क पंतनगर विवि में पहुंचकर एग्रीकल्चर साइंस कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सीएम 12:15 बजे कार से कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 12:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.