बिजनौर, फरवरी 21 -- जनपद के चर्चित खालिद-तालिब बंधु प्रकरण की गूंज एक बार फिर मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गई है। मामले को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाई है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने बिजनौर डीएम से अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। गुरुवार को पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह लखनऊ में मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ से मिले और जिले की समस्याओं को सीएम के सामने रखा। पूर्व सांसद ने खालिद-तालिब बंधुओं द्वारा युवा जिलाध्यक्ष राबिन चौधरी के साथ मारपीट करने व प्रशासन के कार्रवाई में ढील बरतने का मामला उठाया। जिससे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। सूत्रों के अनुसार सीएम कार्यालय की ओर से डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई, किस स्तर पर जांच चल रही है और प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं, इसकी पूरी जानकारी शासन...