सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- सीएम डैश बोर्ड में रैंकिंग खराब करने वाले विभागों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम मनीष बंसल ने चेताते हुए कहा कि अधिकारी डैशबोर्ड की महत्ता को समझें, लापरवाही न करें। जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं डैश बोर्ड देखें और केपीआई (प्रदर्शन इंडेक्स) पर दृष्टि रखें। उन्होंने छात्रवृत्ति में खराब प्रगति पर पिछड़ा, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी कर चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि को तैयार रहें। लोक निर्माण विभाग की खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए रैंकिंग को बेहतर करें अन्यथा कारवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति संबंधी आवेदन किसी भी स्तर पर ...