कौशाम्बी, अगस्त 10 -- आईजीआरएस के बाद अब सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में भी कौशाम्बी पुलिस को शानदार सफलता मिली है। जनपद को उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 8.32/10 जिले का रैंकिंग मार्क्स आया है। इसे लेकर पूरा महकमा गदगद है। कप्तान ने मातहत अधिकारियों-कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग हर महीने शासन से जारी की जाती है। महिला संबंधी अपराध की रोकथाम, विवेचनाओं का निस्तारण, वांछितों के विरुद्ध कार्रवाई, किराएदारों का सत्यापन, गैंगस्टर व जिलाबदर के विरुद्ध कार्रवाई, इनामियों पर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में कार्रवाई, 112 पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण, मादक पदार्थ की बिक्री रोकना और कोर्ट में पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का काम बेहतर तरीके से करने के आधार पर रैंक का निर्धारण किया जाता है। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.