छपरा, जनवरी 5 -- यात्रा को लेकर विभागवार अफसरों की भी जिम्मेदारी तय सीएम के संभावित दौरे से विकास कार्यों को मिली रफ्तार छपरा, नगर प्रतिनिधि। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित सारण दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक बैठकों व स्थल निरीक्षणों का दौर तेज हो गया है। विकास योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने, लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी दिन-रात जुटी हुई है। हालाकि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तारीख भले अभी तय नहीं हुई हो, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सारण जिले में तैयारियां कैंप मोड पर शुरू हो चुकी हैं। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री सचिवालय से मिलने वाली औपचारिक स्वीकृति और कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.