अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में अलीगढ़ मंडल के तीन जिलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ताजा रैकिंग में अलीगढ़, हाथरस और एटा जिले पिछले माह की तुलना में पिछड़ गए हैं। हालांकि, मंडल के एक जिले कासगंज ने अपनी रैकिंग में सुधार किया है। कासगंज की रैकिंग 47 से सुधरकर 43 पर आ गई है। मंगलवार को शासन द्वारा विकास व वित्तीय क्षेत्र के लिए प्रदेश के जिलों की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग जारी की गई। इस रैकिंग में अलीगढ़ 42वें, कासगंज 43वें, हाथरस 43वें व एटा 59वें नंबर पर आया है। रैकिंग में गिरावट आना मंडल के लिए चिंता का विषय है। इससे पता चलता है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में अलीगढ़, हाथरस और एटा पिछड़ रहे हैं, जबकि कासगंज ने अपने प्रदर्शन में सुधार कर एक सक...