अयोध्या, मई 16 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड के अप्रैल माह की रैंकिंग में अयोध्या को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस रैंकिंग में महराजगंज ने पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि टॉप-10 में अयोध्या मंडल के तीन जिले शामिल हैं, जो इस क्षेत्र की विकास योजनाओं और प्रशासनिक दक्षता को दर्शाते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न जिलों के प्रदर्शन को स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और अन्य सरकारी योजनाओं के आधार पर मूल्यांकन करना है। अयोध्या मंडल के इन जिलों को मिला स्थान अप्रैल माह की रैंकिंग में महराजगंज ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं अयोध्या मंडल के तीन जिलों ने रैंकिंग में स्थान पाया है, जिसमें अयोध्या जिले के बाद अम्बेडकरनगर चौथे, बाराबंकी सातवें स्थान पर शामिल है। मंडल के तीन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.