बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। प्रत्येक माह जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के आधार पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से रैंकिंग प्रदान की जाती है। जनवरी 2026 की रैंकिंग के अनुसार जनपद बांदा को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत जनपद की कुल 79 योजनाओं की प्रगति के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत कुल 73 परियोजनाओं में ग्रेड 'ए' 3 परियोजनाओं में ग्रेड 'बी' और 3 परियोजनाओं में ग्रेड 'सी' प्राप्त हुआ है। इस माह जनपद को किसी भी परियोजना मे 'डी' ग्रेड प्राप्त नहीं हुआ है। विगत माह में जारी हुई दिसम्बर 2025 की रैंकिंग के अनुसार जनपद बांदा को 13वां स्थान प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष माह में 11 स्थान का सुधार करते हुए जनपद बांदा ने 9.63 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.