कौशाम्बी, जनवरी 27 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले को ए श्रेणी में लाने पर विशेष जोर दिया। विभिन्न योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुए श्रेणी 'ए' प्राप्त किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी से कहा कि अधिशासी अभियंता विद्युत एवं एलडीएम से समन्वय कर आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.