गौरीगंज, दिसम्बर 16 -- अमेठी। मंगलवार को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के तहत सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाये। जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब होगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीडीओ सचिन कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, डीडीओ वीरभानु सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...