लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- सीएम डैश बोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में खीरी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। बरेली जिला पहले स्थान पर रहा है वहीं खीरी और शाहजहांपुर जिला संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आया है। नवम्बर महीने में खीरी जिला प्रदेश में 5 वें स्थान पर रहा था। वहीं दिसम्बर में तीन और पायदान की छलांग लगाई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार की लगातार मानीटरिंग, योजनाओं की समीक्षा के कारण जिले की रैंकिंग में सुधार आया है। सीडीओ ने इसके लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी है साथ ही यह भी कहा कि लगातार योजनाओं पर काम करें जरा सी लापरवाही पर रैंकिंग खराब हो सकती है। सरकारी योजनाओं की मानीटरिंग सीएम डैशबोर्ड से होती है। सभी विभागों के अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति का विवरण डैशबोर्ड पर दर्जकरते हैं। इसी के आधार पर रैंकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.