कौशाम्बी, फरवरी 10 -- आईजीआरएस के साथ सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में भी कौशाम्बी पुलिस ने काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जारी हुई जनवरी माह की रैंकिंग में जनपद की पुलिस को सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि हर महीने अपराध नियंत्रण, अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण तथा त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण, ट्रैफिक प्रबंधन और यातायात जागरुकता कार्यक्रम, जनता के प्रति संवेदनशील रवैया, साइबर अपराध नियंत्रण, साइबर जागरुकता कार्यक्रम, मिशन शक्ति आदि बिंदुओं पर शासन स्तर से रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.