फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। सीएम डेशबोर्ड में जो विभागीय योजनायें हैं उसमें कई अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का नतीजा है कि विभागों की योजनाओ में रैंक में सुधार नही आ पा रहा है। चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस सेवा 102 और 108 की रैंक सबसे अधिक खराब है। जबकि जलजीवन मिशन ग्रामीण की हालत भी खस्ता है। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डेशबोर्ड के विकास कार्यों की जनवरी की समीक्षा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इसमें 29 विभागों की 77 योजनाओं की पड़ताल की गयी। समीक्षा में सबसे खराब सी श्रेणी में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना है। इसमें 40वीं रैंक मिली और 10 में 5 अंक प्राप्त हुये। उद्योग विभाग की ओडीओपी वित्त पोषण योजना में 62वीं रैक है। इसमे 10 में से 5 अंक प्राप्त हुये है। जल जीवन मिशन ग्रामीण की रैक 41वीं है, इसमें ...