भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में रविवार को आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले का निरीक्षण सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने किया। मेले में स्वास्थ्य व्यवस्था और आरोग्य केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ किए। इस दौरान निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम कृष्णा कुमारी, संगीता एवं मंजू लता सिंह उपस्थित पाई गईं। सीडीओ ने क्षेत्र में संपन्न प्रसवों एवं प्रसवकालीन देखभाल की समीक्षा की। एएनएम कृष्णा कुमारी ने जानकारी दी कि क्षेत्र के तीन शिशु कुपोषित पाए गए हैं। इस पर सीडीओ ने एएनएम, आशा एवं चिकित्सक को आरबीएसके टीम के समन्वय से संबंधित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने को निर्देशित किए। सीडीओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक ओपीडी लगभग 50 मरीजों की है। दवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.