आगरा, दिसम्बर 3 -- मुख्यमंत्री गांव जोड़ो योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्र में यातायात का साधन बेहतर हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का शुभारंभ किया है। यह बस कासगंज बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर इस्माइलपुर गांव तक जाएगी। इस बस में सफर करने पर यात्रियों को 20 फीसद किराए में कटौती मिलेगी। दिन यह बस फिलहाल दो चक्कर लगाएंगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। ग्रामीणों को बस संचालन की जानकारी देने लिए एआरएम ने टीम के साथ गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता की। कासगंज-इस्माइलपुर मार्ग पर गांव किसरौली के समीप राजकीय आईटीआई है। इसके अलावा इसी मार्ग पर गांव पचलना के समीप जिला कारागार है। इस मार्ग पर परिवहन की बेहतर व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। ग्रामीणों को जिला मुख्या...