शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत सदर चौराहे से लेकर हॉकी क्लब होते हुए लाल इमली चौराहे तक बनने वाली सड़क की खुदाई का काम रविवार शाम से शुरू हो गया है। शाम को जीसीबी से खुदाई के दौरान पीने के पानी की सप्लाई वाली पाइपलाइन फूट गई पाइप 4 इंची होने की वजह से काफी स्पीड से पानी निकलने लगा। जिस दौरान सड़क निर्माण के लिए खुदाई किए गए गड्ढों में पानी भर गया। उसके बाद सड़क के ऊपर पानी चलने लगा। जिससे निकलने वाले राहगीरो को दिक्कत हुई वही दो घंटे तक लगभग पानी की सप्लाई भी बंद हो गई।वहीं नगर निगम मिस्त्री ने पहुंचकर पाइपलाइन को बंद करने का प्रयास किया लेकिन लीकेज बड़ा होने की वजह से उन्हें भी काफी समय लग गया। काफी देर बाद पाइप लाइन को मरम्मत कर पाया गया इसके बाद पानी की बहाव बंद हुआ इस दौरान आसपास के दुकानदारों को भी काफी दिक्...