अलीगढ़, मार्च 28 -- सीएम ग्रिड के तहत शासन ने छर्रा अड्डा से बौनेर कट तक फोरलेन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मंजूरी के साथ 93.79 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया और इसमें 29 करोड़ से अधिक का बजट जारी कर दिया गया है। करीब चार माह पहले मेयर प्रशांत सिंघल ने शासन को प्रस्ताव दिया था। सीएम ग्रिड में पहले सात सड़कों का निर्माण स्वीकृत है और काम चल रहा है। नौरंगाबाद फ्लाई ओवर से बोनेर कट तक करीब 5.20 किलोमीटर सड़क फोरलेन होगी और इससे वीआईपी आवागमन बेहतर होने के साथ लोडेड वाहनों को आने जाने में आसानी होगी। धनीपुर हवाई पट्टी से शहर में आने के लिए बौनेर केट से धनीपुर मंडी होते हुए सिंगल मार्ग है। नौरंगाबाद से एटा चुंगी के आगे तक दो लेन है, लेकिन उसक बाद सड़क सिंगल है। अब बौनेर कट से लेकर नौरंगाबाद फ्लाई ओवर तक जीटी रोड फोर लेन हो जाएगी। सड़क के बीच जीटी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.