वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गोलघर कचहरी और सुंदरपुर मुख्य मार्ग की प्रगति का निरीक्षण किया। योजना के प्रथम चरण में 4,784.53 लाख रुपये की लागत से शहर की छह प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन मार्गों को दस मीटर से अधिक चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी स्थापित की जा रही हैं। अंडरग्राउंड डक्ट के निर्माण से भविष्य में बिजली और पाइपलाइन कार्यों के लिए सड़कों को बार-बार खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वर्तमान में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना तथा सुंदरपुर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.